नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत की ओर जा रहे युवक को बोलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर गंभीर घायल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

खेत की ओर जा रहे युवक को बोलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर गंभीर घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेडी। ढकिया जवाहरपुर मार्ग पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सामने से मारी टक्कर। हुआ गंभीर रूप से घायल। रहागीरो की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना घायल युवक की मां की तरफ से लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
घायल युवक की मां नसीमा बेगम के द्वारा पुलिस को दी तहरीर के अनुसार बीती 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब उसका बेटा अपने खेत की ओर जा रहा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर आ रहे बोलेरो गाड़ी के चालक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जबकि मौके पर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की पर बोलेरो गाड़ी का चालक रूका नहीं। इस दौरान लोगों ने उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर नोट कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार बोलेरो गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031