नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनिया – दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को भेजा जेल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनिया – दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिपोर्टर
कमल जीत सिंह

दहेज के लिए जलाई गयी महिला का मामला:
मुकदमा दहेज हत्या मे तरनीम, पति और ससुर को भी भेजा जेल।
देवरनियां पुलिस की फास्ट पुलिसिंग सभी मुख्य आरोपी गये जेल।

देवरनियां। एक सप्ताह पूर्व ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए जलाई गयी विवाहिता की दो दिन पहले मौत हो जा‌ने पर पुलिस ने मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम कर लिया है। और महिला के पति और ससुर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
देवरनियां कस्बे के वार्ड 13 निवासी आरिफ की पत्नी सुरमीत को एक सप्ताह पूर्व 27 अक्टूबर को ससुरालियों ने करोसीन डालकर जला दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची देवरनियां थाना पुलिस ने अस्सी फिसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए बरेली भेजवाया था।‌हालत गम्भीर होने पर उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहां वृहस्पतिवार को सुरमीत की मौत हो गयी थी।
सुरमीत के पिता बहेडी निवासी नसीर अहमद ने महिला के पति आरिफ समेत अलीसेन, नन्ही, अबरार,अफसाना, तसलीम,राजदा,हसन,तालिब,अंजुम,खलील, इमरान, इरफान, जाबिर, कस्बे के कोटेदार राइस मियां के खिलाफ दहेज़ के लिए जलाने और प्रताडित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले मे महिला की सास नन्ही, जेठानी अफसाना, जेठ अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला की मौत के बाद पुलिस अब मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम कर रही है।
इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दो और आरोपी महिला के पति‌ आरिफ और ससुर अलीसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश करा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि सभी मुख्य आरोपी जेल जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्दी वह भी गिरफ्तार होगें। मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031