बहेड़ी – बसपा से फूल बाबू के प्रत्याशी घोषित होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता -आर,के,सक्सेना
बसपा से फूल बाबू प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकताओं में खुशी की लहर
बहेड़ी। 2024 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती ने पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को बीसलपुर में आयोजित कार्यकर्ता व समर्थकों की बैठक के दौरान मुरादाबाद बरेली के मण्डल प्रभारी राजकुमार गौतम ने इसकी घोषणा की। फूल बाबू के प्रत्याशी घोषित होने पर बहेड़ी क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बसपा जिला प्रभारी सत्यपाल गौतम के तहसील कार्यालय पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर फूल बाबू को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यकारणी सदस्य मास्टर केहरी सिंह, विधानसभा अध्यक्ष लाल सिंह गौतम, विधानसभा प्रभारी जगपाल गौतम, मुकेश सागर, पूर्व सभासद अब्दुल वारी, रामदास कश्यप समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
खबर न0- 2
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर भेजा जेल
बहेड़ी। चोरी छिपे पशु बध करने के अवैध धंधे में अरसे से लिप्त एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुखबिर के जरिये पुलिस को मोहल्ला इस्लामनगर मोहल्ले में एक घेर में पशु बध किए जाने की सूचना मिली तो कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर ही मोहम्मद इकरार उर्फ लाल मियां को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा मौके पर तीन छुरी, गंड़ासा, तराजू तथा अन्य सामान बरामद किया गया। इकरार के लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने से थाने में उसकी हिस्ट्री शीट खोली गई थी। सन 2016 से अब तक इकरार के खिलाफ गौ बध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तहत् 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधों की सूची में एक और मामला दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
खबर न0-3
मामू मियां के मजार के गुल्लक से रुपए चोरी
बहेड़ी। मामू मियां की दरगाह से गुल्लक से रूपए चोरी हो गए शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न होने से अफसरों से शिकायत की गई है।
रेलवे स्टेशन स्थित हामिद मियां उर्फ़ मामू मियां की दरगाह पर रहकर देखरेख करने वाले जाकिर ने उच्च अधिकारियों को भेजें शिकायती पत्र में कहा है कि बीती 29 जनवरी को नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले बाप बेटा दरगाह पर हाजरी देने आए थे। उनको दरगाह पर रूके काफी समय हो गया तो दोनों को जाने के लिए कहा तो दोनों बाप-बेटा कुछ देर और रुक कर जाने की बात कहने लगे। इसी बीच दरगाह का सेवादार पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया । कुछ देर बाद नमाज पढ़ सेवादार जब दरगाह पर आया तो देखा कि गुल्लक का ताला टूटा पड़ा है और उसमें से रूपए गायब थे। सेवादार ने बाप बेटा के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत की थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


