नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – केसर चीनी मिल का 2023-24 गन्ना पेराई सत्र का हुआ समापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – केसर चीनी मिल का 2023-24 गन्ना पेराई सत्र का हुआ समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना

केसर चीनी मिल का 2023-24 गन्ना पेराई सत्र का हुआ समापन

बहेड़ी। मिल क्षेत्र का गन्ना खत्म होने के बाद मंगलवार को केसर चीनी मिल में 2023-24 का पेराई सत्र का समापन कर दिया गया। मिल के जीएम शरत मिश्रा ने सत्र समापन की घोषणा करते हुए मिल के गेट पर एक नोटिस चस्पा करवा दिया। आपको बता दे की, केसर चीनी मिल के वर्तमान सत्र का शुभारंभ बीती 27 अक्टूबर को किया गया था। मिल के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मिल ने 145 दिन में लगभग 94 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई की गई। उन्होंने कहा कि गन्ने की कम पैदावार के चलते पिछले पेराई सत्र की तुलना में इस वर्ष करीब 21 लाख कुन्तल गन्ने की कम पेराई की गई है। पिछले कुछ समय से मिल में गन्ने की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही थी। समापन के दौरान मिल के जीएम शरत मिश्रा ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों व मिल के समस्त कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और मिल का स्टाफ मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031