नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – अगर आज ताज महल प्रेम की कहानी है तो 14 अप्रैल एक शेर की कहानी है – रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – अगर आज ताज महल प्रेम की कहानी है तो 14 अप्रैल एक शेर की कहानी है – रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

धूमधाम से मनी अम्बेडकर जयंती 

बहेड़ी। तकदीर को लिखकर जो तस्वीर बदल दें वो वास्तव में भगवान होता है,यह हमारे बाबासाहेब ने कर दिया संविधान लिखकर,ऐसे थे हमारे बाबासाहेब। नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर के मोहल्ला जाजूनागर में बाबासाहेब की जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं। 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मना कर लोगों ने उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य हैसियत से पहुंची पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने सामाज के लोगों के साथ मिलकर अम्बेडकर पार्क में लगे ध्वज को डोरी खिचकर उसे फहराया और बाबासाहेब अमर रहे के उदघोष के साथ उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। इन सबसे ऊपर, अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी। बीआर. अंबेडकर कई प्रतिभाओं के व्यक्ति थे। वे एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। इसके अलावा, अंबेडकर दलित बौद्ध आंदोलन के पीछे की ताकत थे। इसके अलावा, यह व्यक्ति उस समय भारतीय समाज में व्याप्त विभिन्न अन्याय से लड़ने के लिए भावुक थें। अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई के तहत,उन्होंने अछूतों के समर्थन में एक अभियान का नेतृत्व किया। इन सबसे ऊपर, अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी। उन्होंने कहा कि बी.आर. अम्बेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। वह एक अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थें, जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जिन्हें अछूत माना जाता था ‌। भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। इस लिए उनकी जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। उन्होंने ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज की तरक्की का राज है शिक्षा इंसान जितना पढ़ा लिखा होगा वो उतनी तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि अगर ताजमहल प्रेम की कहानी है तो 14 अप्रैल एक शेर की कहानी है। उन्होंने कहा कि जात-बिरादरी से उपर उठकर नगर व देश के विकास के लिए एक शिक्षित को वोट देकर खुशहाल जीवन बनाएं। इस दौरान अलका देवी,विमला देवी, महेन्द्र पाल,कन्हई लाल,लाखन सिंह,मास्टर केहरी सिंह, मास्टर केदार सिंह,जसबंत सिंह सभासद ओमप्रकाश गंगवार, प्रमेन्द्र गंगवार,पिंकी,शिवानी,आशा देवी, नेक पाल,अमर सिंह आदि उपस्थित रहे

खबर – 2

उत्साह से मनी डॉ. आंबेडकर जयंती

बहेड़ी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जयंती उत्साह से मनाई गई। इसको लेकर क्षेत्र के गांव जोखनपुर के लोगों ने गांव के ही अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और संविधान सुरक्षित रखने की शपथ ली। इस दौरान अमित कुमार,सागर सिंह,मोहित,मोनेन्दर,कमल, अतुल,बिहारी लाल,नागेन्द्र पाल, प्रेमदास,आकाश,मोहम्मद सिद्दीकी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

उधर,जाम सावंत में रैली निकाली गई जो नगर के लोधीपुर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। रैली में लोग जय भीम और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष आकाश सागर,डाक्टर संजय दत्त भईया पूर्व अध्यक्ष तहसील बहेड़ी,सुनील आजाद तहसील अध्यक्ष बहेड़ी,दर्शन सिंह कप्तान साहब,अनील सागर,जीवन रावण
आकाश आजाद,संजीव सागर,
यश पाल सागर सहित तमाम अन्य लोग शामिल रहे

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031