नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मामू मियां की दरगाह पर तीन रोजा उर्स का आगाज, मुरीदों ने लगाई हाजरी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मामू मियां की दरगाह पर तीन रोजा उर्स का आगाज, मुरीदों ने लगाई हाजरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

मामू मियां की दरगाह पर सालाना तीन रोजा उर्स का आगाज, मुरीदों ने लगाई हाजरी

बहेड़ी। (11अगस्त) रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दरगाह हजरत हामिद मियां उर्फ़ मामू मियां के
25 वां तीन दिवसीय उर्स का आगाज रविवार को हो गया। उर्स के पहले दिन ही क्षेत्र और बाहर से आए हजारों जायरीन, मुरीद और अकीदमंदों ने दरबार में हाजिरी लगाकर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी। तीन दिवसीय उर्स का आगाज रविवार सुबह कुरआनख्वानी के साथ हुआ। दरगाह के सज्जादानशीन हाजी सलीम अहमद उर्फ नवाब मियां ने बताया कि दरगाह से हजारों लोगों की आस्था का केंद्र होने के कारण हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस उर्स के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि उर्स में आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने समाजसेवियों एवं आमजन से दरगाह शरीफ पर आने का आह्वान किया। दरगाह पर पहले दिन दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर पहला कुलशरीफ और दूसरा कुलशरीफ शाम पांच बजकर 30 मिनट हुआ और रात को नौ बजे से नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें शायरों ने कलाम पेश किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुशायरा सुनने को लोग दरगाह पर मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930