नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

ससुराल से पत्नी को विदा कराने जा रहे बाइक युवक की ट्रक से टकराकर मौत

बहेड़ी। ससुराल से पत्नी को विदा कराने जा रहे युवक की बाइक डम्पर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही हुई दर्द नाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव सिरसा गौटिया निवासी भूपराम का 25 वर्षीय बेटा अमित कुमार मंगलवार शाम बरेली के मोहल्ला संजय नगर ससुराल से अपनी पत्नी को विदा कराने बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक बरेली बागेश्वर फोरलेन मार्ग स्थित दमोरा के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी उसकी बाइक एक डम्पर की चपेट में आ गई जिस कारण उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब की तलाशी लेने के दौरान मिले पते पर युवक की मौत की खबर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। युवक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे युवक के शव को परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अमित की मौत पर उसकी पत्नी खुशबू और का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
अमित के परिजनों ने बताया कि अमित की पत्नी रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके भाईयों के राखी बांधने गई थी जिसे अमित खुद छोड़कर आया था। उन्होंने बताया कि अमित की अभी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031