नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, कोतवाली में चौकी प्रभारी शनि चौधरी की देखरेख में हुआ उत्सव – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, कोतवाली में चौकी प्रभारी शनि चौधरी की देखरेख में हुआ उत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 

बहेड़ी। सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे भक्ति भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं जगह जगह प्रतिमा स्थापित कर लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। लोगों ने घरों में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर व्रत कर पूजा अर्चना की। शाम ढलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ आई। घरों में लोगों ने अपने नन्हें मुन्नें बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। नन्हें कान्हाओं ने माखन व बांसुरी बजा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तो वहीं रात 12 बजते ही मंदिरों में आस्था के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने हर्ष ध्वनि के साथ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नन्द के घर जन्मे कन्हाई बाटों बधाई बाटों बधाई, हरे कृष्ण हरे कृष्ण के जय जयकारे के साथ झूमने लगे। महिला व पुस्षों ने व्रत कर भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की। घर व मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना का दौर दिन भर जारी रहा। पंडितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना संपन्न कराए।

पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री महाराज ने कथा श्रवण के चौथे दिन संगीतमय कृष्ण लीला की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान डाक्टर ऐ, के, अरोरा, सभासद रोशन गेरा, डाक्टर निखिल अरोरा,विजय दत्त गौतम, हेमंत कालरा, राधेश्याम पुजारी, डाक्टर तुलाराम मिश्रा,धुप मिश्रा के अलावा तमाम कृष्ण भक्त मौजूद रहे।
उधर,स्थानीय कोतवाली परिसर में कस्बा चौकी प्रभारी शनि चौधरी की देखरेख में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कृष्ण जन्मोत्सव में मनोज बजरंगी के नेतृत्व में बरेली से आई भजन कीर्तन मण्डली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जन्मोत्सव का आनन्द लिया।

जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031