नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी -दीपों का पर्व दीपावली आज, तैयारी पूरी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी -दीपों का पर्व दीपावली आज, तैयारी पूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना
दीपों का पर्व दीपावली आज, तैयारी पूरी

बहेड़ी। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला पांच दिन का दीपोत्सव मंगलवार को धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। उत्साह और उमंग का यह त्योहार मुख्य रूप से शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए खास मायने रखता है। दो दिन की खरीदारी के बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र बुधवार शाम दिवाली के लिए सज गया। हर तरफ रंगबिरंगी रोशनी जगमगाने के साथ आसमान पर आतिशबाजी के नजारे भी नजर आने लगे। धनतेरस के दूसरे दिन बुधवार को नरक चतुर्दशी पर लोगों का पूरा दिन घरों की सफाई और सजावट में गुजरा। हर घर में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। घरों के अलावा नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों ने मंदिर की साफ-सफाई की। शाम होते ही पूरा क्षेत्र छोटी दीपावली पर जगमग करने लगा। कई जगह घरों के साथ सड़कों को भी झालरें लगाकर सजाया गया। इसके अलावा मोहल्लों में भी घर दिवाली से एक दिन पहले ही रोशनी से सराबोर हो गए। लोगों ने घर सजाने के लिए गेंदें के फूल, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, खील खिलौनों की भी खरीददारी की। लोग मोबाइल फोन के जरिए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। लोग इस बार दो दिन दीपावली का उत्सव मनाएंगे।

खबर व विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031