आग ही
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तहसील बहेड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन रविवार को नगर के बाईपास स्थित मोहम्मदपुर चौराहा के समीप बसपा के विधानसभा प्रभारी व पूर्व नगर पालिका सभासद अब्दुल बारी अंसारी के निवास पर आहूत की गई। बसपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मंडल स्तर पर बरेली के नेहरू युवा केंद्र पार्क में धूमधास से मनाया जाएगा। कहा कि इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए पदाधिकारीयों की टीमें बना दी गई है, जो क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं। कहा की आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है 2027 में बसपा की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश की बहन कुमारी मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेगी। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


