नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश पूजन कर किया मेला श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, नगर में निकाली भव्य झंडी शोभायात्रा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

गणेश पूजन कर किया मेला श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, नगर में निकाली भव्य झंडी शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
हवन-पूजन करते मेले के पदाधिकारी

बहेड़ी । प्राचीन 165 वें मेला श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ हुआ। मेला कमेटी के पद अध्यक्ष तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ,नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग के अलावा दमखोदा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट, चौधरी ओमवीर सिंह, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, अरूण अग्रवाल, रणधीर सिंह एडवोकेट, सतीश अग्रवाल, विक्की प्रजापति, मास्टर महेश शर्मा, हरीश शर्मा ने संयुक्त रूप से रामलीला मंचन स्थान पर गणेश, श्रीराम,सीता, लखन और हनुमान की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और हवन कुंड में पुजारी प्रमोद के द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद आहुति दी। जिसके बाद मेला परिसर में मेले की झड़ी फहराई । इस दौरान दमखोदा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह ने कहा कि मेले से आपसी सौहार्द बढ़ता है,लोग मेले का आनंद लें। साथ ही पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों से प्रेरणा लें। दोपहर बाद मेला श्री रामलीला परिसर से बैन्ड बाजों के साथ भव्य झंडी शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के नैनीताल मुख्य मार्ग, तहसील रोड, पंजाबी कॉलोनी, डाकखाना रोड, माथुर रोड, मोहल्ला रामलीला रोड होते हुए वापस मेला परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों के अलावा तमाम राम भक्त यात्रा में शामिल होकर जय श्रीराम के जयकारों के साथ कदम ताल करते हुए चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान झंडी शोभायात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाल श्रवण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930