नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चेयरमैन प्रत्याशी सालिक कातिब के छोटे भाई नसीर हज यात्रा कर लौटे घर, हुआ भव्य स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

चेयरमैन प्रत्याशी सालिक कातिब के छोटे भाई नसीर हज यात्रा कर लौटे घर, हुआ भव्य स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर, के, सक्सेना

 

बहेड़ी। मुकद्दस हज यात्रा पूरी कर हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार चालू है,
इसी क्रम में गुरुवार को समाजसेवी व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सलिक कातिब के छोटे भाई नगर के मोहल्ला टांडा निवासी नसीर अहमद व उनकी पत्नी 40 दिनों के पवित्र हज यात्रा का सफर पूरा कर सकुशल अपने घर लौट आये। हज यात्रा से लौटे अपने छोटे भाई नसीर अहमद का समाजसेवी व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सलिक कातिब ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को नसीर अहमद व उनकी पत्नी सुबह 8 बजे स्टेशन वाली मस्जिद पर पहुंचते ही उनके परिजनों रिश्तेदारों और अकीदतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका इस्तकबाल किया। जिसके बाद
लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक और नारे-ए-तकबीर की गूंज के बीच उनका काफिला घर की ओर रवाना हुआ तो इस दौरान रास्ते में मिलने वालों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और हज की मुकम्मल अदायगी पर मुबारकबाद पेश की, स्वागत के दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए, उनसे मुलाकात कर दुआओं की दरख्वास्त करते लोग दिखाई भी दिए, नजीर अहमद व उनकी पत्नी के हज से सकुशल वापसी से घर, परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। हाजी नजीर अहमद का स्वागत करने वालों में सगीर अहमद, गुड्डू भाई, अखलाक अहमद, मोहम्मद जुनेद एडवोकेट, शरीफ राजा एडवोकेट, नासिर लतीफ, चांद अली, हाजी बदरूद्दीन, आफताब अहमद, हाजी तस्कील अहमद, हाजी इंतखाब हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031