नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पालिकाध्यक्ष पति नसीम अहमद ने दिया ज्ञापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

पालिकाध्यक्ष पति नसीम अहमद ने दिया ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पूर्व पालिकाध्यक्ष पति नसीम अहमद ने तहसील समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

पत्रकार -आर,के,सक्सेना
बहेड़ी। पूर्व पालिकाध्यक्ष पति नसीम अहमद ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को लेकर समाधान अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।तहसील दिवस में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर की आबादी लगभग एक लाख के करीब है,नगर में कपड़े के कारखाने,राइस मिले, लकड़ी की आरा मशीनें कप़ड़ा व अन्य सामान बिक्री का बड़ा मार्केट है , इसके अलावा स्कूल, कॉलेज अस्पताल भी स्थिति है पर क्षेत्र के लोग बिजली की एक बड़ी समस्या से जूझ रहे है, कई वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी द्वारा बहेड़ी के लिए पावर हाउस स्वीकृत कराया गया था, जिसको सपा के क्षेत्रीय विधायक विधायक ने अपने गृह नगर क्षेत्र रिछा में लगवाने का निर्णय लिया था,जिस कारण नगर वासियों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पत्र में मांग करते हुए कहा कि जनता को पर्याप्त बिजली मिल सके इसके लिए बहेड़ी में
132 केबीए का एक पावर हाउस बनवाया जाए। केसर चीनी मिल पर क्षेत्र के किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया होने के कारण किसान अपने बच्चों की फीस नहीं दे पा रहा है, परिवार के लोगों का इलाज, अपने परिवार के सदस्यों के शादी ब्याह तक नहीं कर पा रहा है। मौजूदा हालात में किसान बहुत बड़ी आर्थिक तंगी झेल रहा है। किसानों का भुगतान चीनी मिल से जल्द से जल्द दिलाया जाए। नगर से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होनी चाहिए जिससे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने जाने में सुविधा हो सके, स्थानीय केसर चीनी मिल रेलवे फाटक के ऊपर जनता के आने जाने की सुविधा के लिए पुल का निर्माण करवाया जाएं।
स्थानीय सरकारी अस्पताल में मरीज को देखने के लिए डॉक्टरों की कमी है, अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन,चर्म रोग विशेषज्ञ,बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग के डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए,और नई एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930