नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर में बड़े ही शान से निकली राम बारात शोभायात्रा, राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

नगर में बड़े ही शान से निकली राम बारात शोभायात्रा, राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी । श्री राम दरबार समेत अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां बैन्ड बाजों की धुन पर भज रहे भजन और झूमते चल रहे श्रद्धालु जगह जगह पुष्प वर्ष व जलपान से स्वागत करते लोग हर और श्री राम के गगन भेदी जयकारों की गूंज सोमवार को नगर में निकली श्री राम बारात में ऐसा नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के तमाम गांवों के लोग बड़ी संख्या में राम बारात शोभायात्रा में शामिल हुए।
मालूम हो कि मेला श्री रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ लीला के बाद सोमवार को दोपहर बाद मेला परिसर से दमखोदा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह ने श्रीराम, श्री लखनलाल,गुरू श्री विश्वामित्र आदि भगवान स्वरूपों के तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नैनीताल मुख्य मार्ग पर पहुंची जहां नन्दलाल सरन ज्वेलर्स पर सेठ अतुल गर्ग, आलोक कुमार गर्ग, अनमोल गर्ग, उत्कर्ष गर्ग, कायस्थ सभा के अध्यक्ष आलोक बंटी राय ने राम बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, राजाराम उमेश कुमार ज्वेलर्स पर विवेक गर्ग, चौधरी ओमवीर सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, अरूण अग्रवाल, अवधेश रस्तोगी, गुप्ता ज्वेलर्स पर हरबंस गुप्ता, आनंदी लाला ज्वेलर्स पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, मास्टर केहरी सिंह, मास्टर नरेश शर्मा,ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट, जयेन्दर गंगवार, मास्टर महेश शर्मा,तिकोनी दुकान पर भाजपा नेता राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश रस्तोगी, डाक्टर सोनू रस्तोगी, कोतवाली गेट के पास पराग डेयरी पर ठाकुर लाखन सिंह, शिवम् सिंह, सुमित कुमार, ने राम बारात का स्वागत किया। राम बारात शोभायात्रा तहसील परिसर जनकपुरी पहुंची जहां तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय,सीओ डाक्टर तेजवीर सिंह ने भगवान स्वरूपों के तिलक लगाकर आरती उतारकर स्वागत किया और बैन्ड बाजों का आनन्द लिया। जहां से राम बारात शोभायात्रा अपने प्रस्तावित मार्ग से होती हुई रामलीला परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सभासद तरूण कालरा, डाक्टर ऐ के अरोड़ा,ओमप्रकाश पिपलानी, पप्पू कालरा सभासद रोशन गेरा, ललित पिपलानी, होली चाइल्ड स्कूल के एमडी ठाकुर राजकमल सिंह, रणधीर सिंह एडवोकेट, हरीश शर्मा, विक्की प्रजापति, मेला बाबू राजीव कुमार सहित तमाम अन्य लोग शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930