नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदलपुर निवासी युवक की हल्द्वानी में संदिग्धावस्था में मौत,शव मिला रेलवे लाइन के किनारे – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

आदलपुर निवासी युवक की हल्द्वानी में संदिग्धावस्था में मौत,शव मिला रेलवे लाइन के किनारे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी। परिवार के साथ हल्द्वानी में रह कर मजदूरी करने वाले एक युवक की संदिग्धावस्था में रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला शव। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की जताई आशंका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे भेजा पोस्टमार्टम को।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव आदलपुर निवासी नत्थू लाल का बेटा प्रेमपाल (35) पत्नी सोमा और चार बेटियों के साथ हल्द्वानी के गोला पड़ाव क्षेत्र में रहकर एक दूध की डेयरी पर मजदूरी करता था। मृतक के भाई ने बताया कि 18 अक्टूबर की देर शाम करीब 10 बजे प्रेमपाल घर से बाहर गया था। जो काफी देर गुजर जाने के बाद भी घर नहीं लौटा। जिसकी तलाश में सब लोग जुट गए पर वह कहीं भी नहीं मिला। गुरुवार सुबह खबर मिली कि रेलवे लाइन किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची तो उसने शव की पहचान अपने पति के रूप में की। उत्तराखंड की पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजन मृतक प्रेमपाल के शव को गांव आदलपुर लेकर आये जहां देर शाम उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक प्रेमपाल अपने पीछे चार बेटी ज्योति, अंजलि, अनामिका, अंशिका और पत्नी सोमा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930