नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी । बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का पर्व विजयादशमी बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रावण का पुतला जलते ही गगन भेदी जय श्रीराम के उद्घघोष से मेला ग्राउंड गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कोतवाल श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़े इंतजाम रहें।
नगर के मेला श्री रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया। जिसके बाद रथ पर सवार होकर रावण दहन स्थल पर भगवान श्रीराम,श्री लखनलाल और पवनपुत्र हनुमानजी आये । जहां श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। श्रीराम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण वध के बाद भगवान श्रीराम ने दोबारा वाण रावण पुतले की ओर छोडा तो रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा। रावण दहन देखने आए क्षेत्र के हजारों लोगों ने श्रीराम के जयकारों से वातावरण श्रीराम मय कर दिया।
इस मौके पर एसपीआरए मुकेश चन्द्र मिश्रा,सीओ डा0 तेज वीर सिंह, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, तहसीलदार बृजेश कुमार, पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, सेठ अतुल गर्ग, रमेश सक्सेना एडवोकेट, दमखोदा के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, अरूण अग्रवाल, विवेक गर्ग, डाक्टर शिव कुमार शर्मा, मास्टर महेश शर्मा, मास्टर केदार सिंह, महेश शर्मा, अवधेश रस्तोगी, भाजपा नेता सुरेश गंगवार, मास्टर केहरी सिंह, बांसी मठ मंदिर के महंत बाबा ब्रजेश गिरी सहित तमाम अन्य गणमान्य लोग रावण दहन के वक्त मौजूद रहे। रामलीला मंचन और रावण दहन देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण परिवार के साथ रामलीला स्थल पहुंचे। शांति व्यवस्था, सुरक्षा के मद्देनजर नियुक्त बतौर प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी संजीव कुमार व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930