नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रीराम के राज तिलक के बाद नगर में निकली भव्य श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

श्रीराम के राज तिलक के बाद नगर में निकली भव्य श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी । देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां बैन्ड बाजों की धुन पर भज रहे भजन और झूमते चल रहे श्रद्धालु जगह जगह पुष्प वर्ष व जलपान से स्वागत करते लोग हर और श्री राम के गगन भेदी जयकारों की गूंज गुरुवार को नगर में निकली श्रीराम राजगद्दी में ऐसा नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के गांवों के लोग बड़ी संख्या में राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल हुए।
बता दें कि मेला श्री रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में श्रीराम के तिलक उत्सव के बाद गुरुवार को दोपहर 2 बजे मेला परिसर से तहसीलदार बृजेश कुमार, मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग ने श्रीराम, सीतामाता,श्री लखनलाल,श्री भरत और शत्रुघ्न,श्री हनुमान जी, गुरू श्री विश्वामित्र आदि भगवान स्वरूपों के तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नैनीताल मुख्य मार्ग पर पहुंची जहां नन्दलाल सरन ज्वेलर्स पर सेठ अतुल गर्ग, आलोक कुमार गर्ग, अनमोल गर्ग, उत्कर्ष गर्ग, कायस्थ सभा के अध्यक्ष आलोक बंटी राय ने श्रीराम , लक्ष्मण,सीता,भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, राजाराम उमेश कुमार ज्वेलर्स पर विवेक गर्ग, ठाकुर महावीर सिंह, अरूण अग्रवाल, अवधेश रस्तोगी, मास्टर केहरी सिंह, मास्टर नरेश शर्मा,रवि अरोड़ा,जयेन्दर गंगवार, मास्टर महेश शर्मा, डाक्टर शिव कुमार शर्मा,तिकोनी दुकान पर भाजपा नेता राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, अरूण गंगवार ने राजगद्दी का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद राजगद्दी शोभायात्रा तहसील परिसर पहुंची जहां तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय,सीओ डाक्टर तेजवीर सिंह ने भगवान स्वरूपों के तिलक लगाकर आरती उतारकर स्वागत किया और बैन्ड बाजों तथा झांकियों का आनन्द लिया। जहां से श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा पंजाबी कालोनी, शेखूपुर होते हुए अपने तय मार्ग से होती हुई रामलीला परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, पंजाबी कॉलोनी सभासद तरूण कालरा, डाक्टर ऐ के अरोड़ा,ओमप्रकाश पिपलानी,ललित पिपलानी, रणधीर सिंह एडवोकेट, हरीश शर्मा, रनवीर प्रजापति, सीताराम दुवे,मेला बाबू राजीव कुमार सहित तमाम अन्य लोग शामिल थे। श्रीराम राजगद्दी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल श्रवण कुमार सिंह कस्बा चौकी प्रभारी संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930