नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत में संदिग्धावस्था में मिला मजदूर का शव, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

खेत में संदिग्धावस्था में मिला मजदूर का शव,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी । खेत में पानी लगने गए युवक का शव शुक्रवार सुबह खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन खेत की ओर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद उसे पोस्टमार्टम को बरेली भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक झम्मन लाल (35) पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम सिंगोती के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक गांव के ही रहने वाले राजू के खेत में पलेवा करने गुरुवार देर शाम को गया था। शुक्रवार सुबह गांव के लोग जब अपने खेतों की ओर गए तो देखा कि झम्मन लाल मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक मजदूरी कर अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी को पालता था। पुलिस ने बताया कि झम्मन लाल की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930