नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कस्बे में निकाली गई भव्य बाल्मीकि शोभायात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

कस्बे में निकाली गई भव्य बाल्मीकि शोभायात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बहेड़ी ।शरद पूर्णिमा पर शनिवार को वाल्मीकि युवा संघ समिति द्वारा 34 वीं मर्हिष वाल्मीकि प्रकाशोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। मालूम हो कि शोभायात्रा कस्बे के मोहल्ला शेखूपुर होली चौराहा स्थित पीपल मंदिर से शुरूआत की गई। जिसका नगर भर में स्वागत हुआ। भगवान शंकर, माता-पार्वती, राधा-कृष्ण, मर्हिष वाल्मीकि आदि की झांकी लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र रही। शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए कार्यक्रम के संरक्षक सचिन बाल्मिकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के माथुर रोड, मोहल्ला रामलीला, नैनीताल मुख्य मार्ग, तहसील रोड, पंजाबी कॉलोनी चौराहा, शेखूपुर रोड आदि प्रमुख मार्गाें से यात्रा निकली जहां भक्तों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे कलाकार यात्रा के दौरान लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे ।इस दौरान
रजनीश कुमार,
ऋषभ, संजू, संजय, गोलू ,अरविंद,अजय, अजीत ,सानू, बॉबी, रमेश ,रजत, शिवम, दिनेश ,अंकित, हैप्पी, शिवम ,सुनील, अंकित, अर्जुन, संगीत, श्याम बाबू ,राजेश, निखिल, महेंद्र कुमार,अजय दिवाकर, मोनिश,प्रिंस, अमरजीत, राष्ट्रीय बजरंग दल से शानू गंगवार, अरविन्द गंगवार, विजय सिंह,सजलआदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ डा0 तेज वीर सिंह और कोतवाल श्रवण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930