नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनिया-मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत,घर में मचा कोहराम – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनिया-मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत,घर में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिपोर्टर
कमल जीत सिंह
मछली मारने गये युवक की नाले मे डूबकर मौत।
युवक को पडते थे मिर्गी का दौरा, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम।

मौके पर जांच करती पुलिस
मृतक का फाइल फोटो

देवरनियां। कोतवाली स्थित कस्बा देवरनियां मे वृहस्पतिवार सुबह आबादी से मिले नाले मे एक युवक का शव पडा होने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला उसे मिर्गी का दौरा पडता था।
कस्बा देवरनियां के वार्ड नंबर छह निवासी घसीट खां का 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ खां वृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से पांच सौ मीटर दूरी पर गुनाह रोड स्थित ढोडा नाले मे मछली मारने के लिए निकला था। कुछ देर बाद रोड पर मेंआवाजाही शुरू हुई । तो राहगीरों ने नाले मे एक युवक को पडे हुए देखा। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान की। पास मे होने की वजह से परिजन भी तुरन्त आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरिफ को मिर्गी के दौड़ा पडते थे । उसका मानसिक अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने उसके इलाज के काग जात पुलिस को दिखाकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031