नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस पर खरीददारों से बाजार रहा गुलजार, किसी ने खरीदा चम्मच तो किसी ने खरीदी झाड़ू – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

धनतेरस पर खरीददारों से बाजार रहा गुलजार, किसी ने खरीदा चम्मच तो किसी ने खरीदी झाड़ू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धनतेरस पर खरीददारों से बाजार रहा गुलजार, किसी ने खरीदा चम्मच तो ने खरीदी झाड़ू

अमृत समाचार : संवाददाता

बहेड़ी। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर के बाजार शुक्रवार सुबह से ही सज गए थे। ग्रामीण व नगर क्षेत्र से खरीददारी करने आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया जो देर-रात तक चलता रहा। दोपहर बाद तो मेन मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। क्या महिलाएं क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। दीपावली का सुंदर आगाज देखकर मन मोह जा रहा था। आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक,इलेक्ट्रिक,दो पहिया वाहनों के शोरूम,घर की सजावट, लक्ष्मी -गणेश, झाड़ू,खील बताशे,दिए,मोमबत्ती की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद कर अपने घर लेना चाहता था। वहीं मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने शाम को पूजा अर्चना भी की।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए लोगों ने पीली धातु इसके अलावा चांदी के सिक्के की खरीददारी की। इस दौरान देखने को मिला कि बाजार में जमकर हुई खरीददारी से दुकानदार काफी खुश दिखे।

धनतेरस पर्व पर जाम के झाम से जूझते रहे खरीददार
बता दें कि पर्व से पहले कोतवाली परिसर में हुई साथ बैठक में नगर के सड़क जाम का मुद्दा उठाया गया था। लोगों ने नवागत कोतवाल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अवगत कराया था कि त्योहार के वक्त काफी संख्या में लोग नगर में खरीददारी करने को आते हैं। अगर कोतवाली के सामने से लेकर रामलीला मोड़ तक का मार्ग ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के लिए बंद हो जाएगा तो जाम के झाम से निजात मिल जाएगी पर पुलिस की ओर से शाम तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया और बाजार में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों से लगे जाम से जब लोग कराह उठे तो लोगों ने पुलिस को फोन कर जाम की सूचना दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस के जवानों के साथ मोर्चा संभाला और लोगों को जाम से निजात दिलाई। इसके बाद लोगों राहत के साथ फिर जमकर धनतेरस की खरीददारी की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930