नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि पात्रों के खाते में आने पर लाभार्थियों ने पालिकाध्यक्ष का जताया आभार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि पात्रों के खाते में आने पर लाभार्थियों ने पालिकाध्यक्ष का जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जल्द ही हर गरीब का होगा अपना घर- रश्मि जायसवाल
बहेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक क्लिक कर क्षेत्र के लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना की पहली किस्त भेजी गई। खातों में पैसा पहुंचने की जानकारी पाते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
बता दें कि सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन कार्यलय में बैठक कर पीएम नगरीय आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने स्वीकृति हुए पत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि पहली किस्त आप लोगों के खाते में आ चुकी है। इस पर लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब पक्की छत के नीचे रहने का सपना पूरा हो सकेगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें सभी वर्गों को बिना भेदभाव के पात्रता की श्रेणी में आने पर अपने आप चयन हो जाता है। इसमें पात्रों को किसी को भी न तो पैसे देने की जरुरत है और न ही किसी की सिफारिश की। इस योजना के चलते साल 2024 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति का अपना घर होगा। ऐसा मेरा प्रयास रहेगा।
इस मौके पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, सभासद जलीस आजाद, युनूस,अनमता, हरपाल, प्रमेन्द्र कुमार,मास्टर नरेश शर्मा,गौरब जायसवाल, सूर्य प्रकाश, सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930