नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

शिक्षक के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिक्षक के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर उड़ाए
बहेड़ी। एक शिक्षक के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने घर की बंद खिड़की दरवाज़ा तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक मकान स्वामी द्वारा जब घर खोला गया तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने मामले में लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
नगर के शेरगढ़ चौराहे के समीप बसी कालोनी बालाजी पुरम निवासी सूर्य प्रकाश गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह दमखोदा ब्लाक के एक सरकारी स्कूल में टीचर है। पत्नी और बच्चों के साथ यहां मकान बनवा कर उनके साथ रह रहा था। बीती 12 नवम्बर को पत्नी की हार्ट अटैक से अचानक मृत्यु हो जाने पर अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वहीं से रहकर स्कूल और अपने बहेड़ी के मकान में आना जाना रहता था। बीती 6 दिसम्बर को घर में ताला लगाकर गांव चला गया। 8 दिसम्बर को मोहल्ले के ही रहने वाले परिचित ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर में चोरी हो गई है। जानकारी मिलने के बाद घर आकर देखा तो कमरे में पड़े डबल बेड सहित पूरे घर का सामना तितर-बितर था। डबल बेड में पत्नी का 15 तोला सोने का जेवर और एक लाख रुपए से ऊपर रखें बैंग को चोर चोरी कर ले गए। उसी कमरे में अलमारी में रखी बेटी की गुल्लक को तोड़कर उसमें रखे करीब चालीस हजार रुपए भी चोर साथ में ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की होगी पर वह टूटा नहीं। तो चोर छत के रास्ते से मकान में दाखिल हुए और नीचे बनें कमरों की खिड़की और दरवाजे तोड़कर उसमें घुसकर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930