नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अलग अलग हुए सड़क हादसों में छात्र और किसान की मौत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

अलग अलग हुए सड़क हादसों में छात्र और किसान की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो की मौत

बहेड़ी/देवरनिया। बाइक से परीक्षा देने जा रहे बीए के छात्र को रिछा जहानाबाद मार्ग स्थित गांव मकसूदपुर के पास बुधवार सुबह ट्रक ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस की सूचना मृत छात्र के परिजनों को दी। छात्र की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। छात्र की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसने भी सुना वो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी प्यारे लाल दिवाकर का 22 वर्षीय बेटा सुमित कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह घर से बाइक द्वारा रिछा स्थित एक कालेज में परीक्षा देने जा रहा था। उसकी बाइक रिछा रेलवे फाटक पार कर जैसे ही गांव मकसूदनपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे धान से लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। जबकि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद उसे पीएम को बरेली भिजवा दिया। घटना सुबह आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। प्यारे लाल दिवाकर के 9 बच्चों में मृतक सुमित कुमार सातवें नम्बर का बेटा था। दूसरी घटना क्षेत्र के गांव मुरारपुर निवासी राम दयाल 58 वर्षीय गांव जाम में लगने वाली बाजार से सब्जी खरीदने को घर से साईकिल से जा रहा था वह जैसे ही फोरलेन मार्ग स्थित गांव गुडवारा के निकट कट को पार कर रहा था तभी बरेली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साईकिल सवार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।रहागीरो की मदद से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिखा पढ़ी के बाद पीएम को भेज दिया। टक्कर मारने वाला चालक मय वाहन के मौके से भाग जाने में सफल रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930