नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – अयोध्या मंदिर में राम लला की होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकली गई जनसंपर्क यात्रा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – अयोध्या मंदिर में राम लला की होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकली गई जनसंपर्क यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट 

अयोध्या मंदिर में राम लला की होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई पैदल यात्रा

बहेड़ी । अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इसी को लेकर पूरे देश भर में उत्साह मनाया जा रहा है। इन दिनों बहेड़ी क्षेत्र में भी आनंद उत्सव मनाने के दौरान कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज गुरुवार को नगर के मेला श्रीरामलीला परिसर से जनसंपर्क पैदल यात्रा प्रारम्भ होकर मोहल्ला सिंह गौटिया स्थित बालाजी मंदिर पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पैदल यात्रा रैली का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । यात्रा में शामिल युवा ,बुजुर्ग, नौजवान माताएं बहनें और सनातनियों ने जय श्री राम के नारे लगाए। जिससे पूरा नगर श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि 500 साल की लम्बी लड़ाई और लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह शुभ दिन आया है इस लिए 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में सुंदरकांड रामचरितमानस व हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए घरों में दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम करें और भगवान श्री राम के जीवन दर्शन को अपना कर अपने जीवन को सही रास्ते पर लेकर चलें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा समस्त राम भक्तों व पूरे देशवासियों पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना प्रभू श्री राम जी से करता हूं। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा में लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए इस आनंद को उत्सव में शामिल कर दिया है। इसी लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और इसको वह दीपावली के त्यौहार की भांति मना रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रीराम भक्त डीजे पर चल रहे भजनों पर झूम रहे थे और आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ डा0 तेज वीर सिंह, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार दल-बल के साथ चल रहे थे।
इस अवसर पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक बरेली धर्मेंद्र,जिला प्रचारक लाखन सिंह ,जिला संघ चालक आलोक,,व्यवस्था प्रमुख डॉ सुरेंद्र,खंड प्रचारक शरद,नगर संघ चालक सुरेंद्र सिंह,नगर कार्यवाह अनुज गुप्ता,जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह,पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, सेठ अतुल गर्ग, आलोक कुमार गर्ग,प्रमोद अग्रवाल,श्री जबर सिंह,सुनील रस्तोगी, राहुल गुप्ता, सूरज शर्मा, भानु प्रताप, सतीश राठौर, अरुण गंगवार, सुरेंद्र तोमर, सभासद परविंदर गंगवार,ओमप्रकाश गंगवार, दिनकर गुप्ता, तरुण कालरा, डाक्टर धर्मेन्द्र रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, ठाकुर महावीर सिंह, ठाकुर राजकमल सिंह ओसो सर, सीताराम दुवे,चिन्तामणि राठौर, ठाकुर यशवीर सिंह, डाक्टर सुमन, सूर्य प्रकाश गंगवार, प्रिंसिपल अशोक गंगवार,रवि अरोड़ा, शक्ति गुप्ता,ला0 राजेश रस्तोगी अश्क, बिट्टू पिपलानी, गौरब मित्तल,अक्षय मंगलम, सुरेश गंगवार, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र गंगवार, अमिता अरोड़ा,कला वती सहित तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930