नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- होली चौराहा स्थित शिव मंदिर और बहेड़ी बार अधिवक्ता हाल में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- होली चौराहा स्थित शिव मंदिर और बहेड़ी बार अधिवक्ता हाल में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट

होली चौराहा शिव मंदिर पर हुआ विशाल खिचड़ी भोज, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बहेड़ी। चिड़ी चोंच भर ले गई, नदी न घटियो नीर।
दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर।
दान का अर्थ होता है देने में आनंद, एक उदारता का भाव प्राणी मात्र के प्रति एक प्रेम एवं दया का भाव है किन्तु जब इस भाव के पीछे कुछ पाने का स्वार्थ छिपा हो तो क्या वह दान रह जाता है? गीता में भी लिखा है कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो हमारा अधिकार केवल अपने कर्म पर है उसके फल पर नहीं। ऐसा ही एक पर्व है मकर संक्रांति का जिसमें लोग इस दिन बढ़ चढ़कर दान पुण्य करते हैं। मकरसंक्रांति पर्व के उपलक्ष में नगर के मोहल्ला शेखूपुर होली चौराहा स्थित शिव मंदिर पर मंगलवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज तैयार होने पर सबसे पहले भगवान शिव को भोग लगाया गया जिसके बाद लोगों में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने बड़े ही मन से खिचड़ी,हरे धनिए की चटनी और मूली मिर्च के सलाद का प्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए। खिचड़ी वितरण के दौरान पत्रकार राजेश कश्यप, सोनू कश्यप, सचिन भट्टनागर, पंकज कश्यप,राजू कश्यप, प्रमोद दिवाकर, अजय कश्यप, सुरजीत गंगवार,रजत कश्यप, सचिन कश्यप,शरद दिवाकर,अजय दिवाकर का विशेष सहयोग रहा।
दूसरी ओर बहेड़ी बार एसोसिएशन की ओर से कचहरी परिसर स्थित नई विल्डिंग बार हाल में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी गणमान्य अधिवक्ताओं ने हिस्सा लेकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बार अध्यक्ष पाती राम गंगवार, महासचिव रामस्वरूप गंगवार, वीरेन्द्र सक्सेना, अरविन्द मलिक, मनोज जौहरी,शकील गुरु, ठाकुर रन सिंह, अंशू गंगवार, आनंद प्रकाश मौर्या, ललित शर्मा, आरिफ एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार, जेपी काला, सुरेन्द्र सिंह राजू, सुनील रस्तोगी, हरीश गंगवार, कृष्ण अवतार शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930