नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम-मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिन उपवास रखेंगे राहुल गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ईकाई ने किया चाय वितरण – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

राम-मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिन उपवास रखेंगे राहुल गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ईकाई ने किया चाय वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आर,के, सक्सेना की रिपोर्ट 

राम-मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिन उपवास रखेंगे राहुल गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ईकाई ने किया चाय वितरण

 

बहेड़ी । अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बड़े ही धूमधाम से आज मंगलवार से शुभारम्भ हो गया है। वैसे तो हर राम भक्त अपने अपने तरीके से प्रभु श्रीराम की भक्ति में लगा हुआ है और 22 जनवरी को एक अनूठे ढंग से यादगार बनाना चाह रहा है
इसी को लेकर प्रभु श्रीराम की भक्ति को प्रदर्शित करते हुए भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने इस भीषण हाड़ कंपाने वाली ठंड में बिना जूता चप्पल पहने पूरे सात दिन का उपवास रखने का निर्णय लिया है। राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया आज से बिना जूता चप्पल पहने केवल फल खाकर 22 जनवरी तक जब रामलला मंदिर में विराजमान होंगे तब तक उपवास पर रहूंगा। मैंने यह प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ले पाया हूं।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए हर व्यक्ति को समाज के लिए कुछ न कुछ अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ईकाई ने कोतवाली गेट पर लगाया चाय का स्टाल

बहेड़ी। आज मंगलवार अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् बहेड़ी नगर इकाई द्वारा 12जनवरी स्वामी विवेका नन्द जयंती युवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्थानीय कोतवाली गेट के निकट ठंड में चाय वितरण करने के लिए स्टॉल लगाया गया जहां आने जाने वाले राहगीरों को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गरमा गरम चाय पिलाकर पूण्य कार्य किया कार्यक्रम में एबीपी विस्तारक प्रदीप कुमार, जिला संयोजक प्रद्युम्न गंगवार, योगेश शर्मा, आयुष गंगवार, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, सूर्य प्रकाश गंगवार, धर्मेश, योगेन्द्र, योग्य प्रताप दिव्यांश, शेरसिंह, आदि लोग मैजूद थे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930