नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम भक्त महिला मंडल टोली ने नगर में निकाली राम दरबार के साथ पदयात्रा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

राम भक्त महिला मंडल टोली ने नगर में निकाली राम दरबार के साथ पदयात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आर, के, सक्सेना की रिपोर्ट

अयोध्या में राम काज के दूसरे दिन नगर में निकली गई राम दरबार के साथ पदयात्रा
बहेड़ी। कहते हैं कि हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा राम काज के दूसरे दिन नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी की राम भक्त महिला मंडल टोली ने नगर में ढोल बाजा के साथ भजन कीर्तन करते हुए पदयात्रा निकाली । पदयात्रा शाम पांच बजे पंजाबी कॉलोनी गुरु गोविंद सिंह पार्क से शुरू होकर डाकखाना रोड, नैनीताल मुख्य मार्ग, सराफा बाजार होती हुई नगर के प्रमुख लकड़ी व्यवसाई कुन्दन लाल धींगरा के संस्कार ग्लोबल स्कूल पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान ई-रिक्शा पर भव्य राम दरबार सजाया गया था जो आगे आगे चल रहा था जिसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रीराम के जयकारें लगाते चल रहे थे। इससे पूरा नगर राममय हो गया। यात्रा के स्कूल पहुंचने पर स्कूल की प्रधानाचार्य हेमा धींगरा, कुन्दन लाल धींगरा आदि ने श्रीराम दरबार की भव्य आरती के साथ पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यहां बता दें कि वैसे तो प्रभु श्रीराम की भक्ति में जहां पूरा विश्व रमा हुआ है तो ऐसे में बहेड़ी के रहने वाले राम भक्त भी भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। क्षेत्र में हर ओर श्रीराम की गूंज सुनाई व देखी जा रही है। पदयात्रा में ओमप्रकाश पिपलानी उर्फ विट्टू, हेमा ढींगरा,प्रीति पिपलानी,रूपाली,प्रीति,ज्योति, सभासद दिनकर गुप्ता,तरुण कालरा,रवि अरोड़ा,भाजपा नेता राहुल गुप्ता, दिनेश सूर्या, सुनीता कलरा,अमिता अरोड़ा, सिम्मी पिपलानी,रजनी कालरा, डाक्टर धर्मेन्द्र रस्तोगी सहित सैकड़ों अन्य पुरुष और महिलाएं पदयात्रा यात्रा में शामिल रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930