नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर, के, सक्सेना 

बहेड़ी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

बहेड़ी । 31 जनवरी को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में पदाधिकारियों को मिली जीत के बाद आज बुधवार को बार एसोसिएशन बहेड़ी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में आयोजित किया गया। बहेड़ी सिविल जज जूनियर डिवीजन विजय शंकर गौतम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण और उनके स्वागत के साथ किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि बार और बेंच के बीच संविधान सम्मत बेहतर तालमेल बनाए रखने का सभी से आवाहन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि अधिवक्ताओं में भी बेंच की तरह सुनने का भी गुण होना चाहिए और तभी बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनता है जिससे वादकारियों को न्याय मिलने में काफी आसानी होती है। श्री हरित ने अधिवक्ताओं की बार काउंसिल से संबंधित समस्याओं के निराकरण का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वार व बैंच सभी जनता के लिए हैं और वार और बेंच को संविधान सम्मत न्याय देना चाहिए ताकि लोगों को यह महसूस हो कि न्याय जिंदा है। न्याय की बेहतर जानकारी सिखाने में वार की भी अहम भूमिका होती है और हम वार को न्याय की पाठशाला भी मानते हैं अंत में बार एसोसिएशन बहेड़ी के नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष शकील अहमद गुरु व महासचिव सूरज पाल ने अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करने और अपनी जिम्मेदारियों की कसौटी पर खरा उतरने का अधिवक्ताओं को भरोसा दिया। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य भूप कुमार गुप्ता, पूर्व बार अध्यक्ष पाती राम गंगवार, पूर्व महासचिव रामस्वरूप गंगवार, चुनाव अधिकारी अरविन्द मालिक, वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, गोपी नाथ भारद्वाज, राजेश कश्यप,व नई कार्यकारिणी में महासचिव सूरज पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष रीतराम मौर्य,संयुक्त सचिव दीपक गुप्ता एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट,महेश कुमार एडवोकेट, ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गंगवार एडवोकेट, आडिटर खड्ग सिंह, वरिष्ठ सदस्य रमेश चन्द राठौर, कनिष्ठ सदस्य तेजपाल गंगवार एडवोकेट, नरेश कुमार, अरविन्द कुमार कश्यप, राजेन्द्र कुमार, मोहम्मद अशरफ तथा ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, मनोज जौहरी, देवेन्द्र पटेल, रघुनंदन प्रसाद, अंशू गंगवार एडवोकेट, रेवती रमन सक्सेना,के, के, शर्मा, भूप कुमार गुप्ता,पाती, ललित शर्मा, अख्तर हुसैन, हुकुम सिंह,गिरभर सिंह, दिनेश सूर्या, आरिफ एडवोकेट, इफ्तिखार अहमद एडवोकेट, धर्मेन्द्र सागर एडवोकेट,पवन कुमार, राजेन्द्र एडवोकेट, सुनील रस्तोगी,दीप चंद पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह राजू, नवीन सक्सेना, हरीश गंगवार, भजन लाल गंगवार, भूपेन्द्र एडवोकेट, जसवीर सिंह एडवोकेट,लाल सिंह एडवोकेट,मान सिंह, विनोद कुमार, जसवंत सिंह अदलखा, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, हरनाम सिंह, ठाकुर दास मौर्या, आनन्द प्रकाश मौर्या, सहित सभी अधिवक्तागण शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930