नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – भाजपाइयों ने गर्मजोशी से किया उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – भाजपाइयों ने गर्मजोशी से किया उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता- आर, के, सक्सेना 

 

बहेड़ी । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बरेली, पीलीभीत, आंवला, शाहजहांपुर, बदायूं लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर इंचार्ज बनाए गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आज शनिवार पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नगर की उत्तरीय सीमा स्थित टोल प्लाजा पर सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकताओं ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा तो कार्यकताओं ने जिन्दाबाद के नारे लगाकर भाजपाई माहौल बना दिया। श्री रावत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब ने बहुत मन से स्वागत किया है। इसके लिए मैं आप सबको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के अब कम ही दिन बचे हैं इस लिए भाजपा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सौ के पार के नारे के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को भाजपा द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि पहले उत्तरप्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी, शोषण, दंंगा और पहचान का संकट खड़ा करने वाली सरकार थी।पहले किसान आत्महत्या करने को और नौजवान पलायन करने को मजबूर था। सरकारें आस्था पर प्रहार करती थीं। लेकिन जब आपने प्रधानमंत्री और भाजपा को आशीर्वाद दिया तो देश खुशहाली की ओर चल पड़ा है।
पर्व त्योहार मनाने की खुली छूट मिली, जब विश्व की सबसे खतरनाक बीमारी आई तो सबको फ्री टेस्ट, फ्री वैक्सीन मिली। आज दंगाइयों को पता है कि दंगा करेंगे तो सात पीढि़यां भरपाई करते-करते थक जाएंगी उत्तरप्रदेश जो कभी पहचान नहीं बना पाता था। आज वही उत्तरप्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशो में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवाद के स्थापना का कार्य किया और सुशासन स्थापित करने का कार्य किया। देश की आन बान शान के खिलाफ जब किसी ने आंख उठाने की कोशिश की तो डबल इंजन की सरकार ने मुहतोड़ जवाब दिया। कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की बात हो या फिर अयोध्या में भव्य राममंदिर के लिए कार्य हो या फिर काशी विश्वनाथ का निर्माण हो जो कहा करके दिखाया। राष्ट्रवाद को स्थापित करके सुशासन की सरकार चाहिए।यही हमारे प्रधानमंत्री दे रहे हैं। अंत में उन्होंने लोगों से संकल्प लिया कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के सरकार से खुश हैं तो अबकी बार चार सौ के पार के साथ फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
इस दौरान पूर्व विधायक व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह,नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार,मोहन सिंह, डाक्टर प्रमोद शर्मा,सेठ अतुल गर्ग, हरवंश गुप्ता, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष नईम अहमद नेता,नरेश शर्मा,नईम अहमद नेता,दीप चंद पाण्डेय, ललित शर्मा एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र गंगवार,चौधरी सम्राट सिंह,जबर सिंह,आरिफ जाफरी, इमरान कुरेशी, नरेंद्र गंगवार, गौरव जायसवाल,सोनी जायसवाल,कालीचरन,अमित गंगवार, गजेन्द्र गंगवार,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930