नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा ही देश का भविष्य, रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

युवा ही देश का भविष्य, रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर, के, सक्सेना 

 

बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे भाजयुमो की युवा चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर के मोहल्ला सिंह गौटिया में गुरुवार को युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह
ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा कि समूचा देश लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर बैठा हुआ है, जिसके चलते विपक्षी पार्टियों का मौका परस्त गठबंधन पूरी तरह विफल होना तय है। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने मौजूद समस्त युवा व मातृ शक्ति से कहा कि वे ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं, जिसके चलते युवा मोर्चा पार्टी के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमंत,नगर उपाध्यक्ष सुनील रस्तोगी,अक्षय मंगलम, सभासद ओमप्रकाश गंगवार, प्रमेन्द्र गंगवार सहित दर्जनों की संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रहीं।

खबर-2

नगर को मिली कचरे से खाद बनाने की मशीन

बहेड़ी। गुरुवार को पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को एक नई सौगात दी। इनमें कूड़े से खाद बनाने की मशीन जिससे गीले कचरे के निस्तारण की समस्या दूर होगी। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल व ईओ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से खाद बनाने की मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में रोजाना कूड़ा निकलता है। पालिका प्रशासन के पास इसके निस्तारण की व्यवस्था न होने से जहां-तहां नगर पालिका कर्मी कूड़ा फेंक देते हैं इससे दुर्गंध होती है गंदगी फैलती है। अब कचरा निस्तारण मशीन उपलब्ध करा दी है। जिससे नगर अब स्वच्छ रहेगा।
इस दौरान इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर अहमद हसन समस्त सभासदगण मौजूद रहे

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930