नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – केसर शुगर मिल सीओओ शरत मिश्रा के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर,कई लोगों ने पीड़ित मानवता की खातिर बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – केसर शुगर मिल सीओओ शरत मिश्रा के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर,कई लोगों ने पीड़ित मानवता की खातिर बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना

बहेड़ी – केसर शुगर मिल सीओओ शरत मिश्रा के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर,कई लोगों ने पीड़ित मानवता की खातिर बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बहेड़ी । केसर शुगर मिल के सीओओ शरत मिश्रा का जन्मदिन सोमवार को सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाया गया। केसर मिल में ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में सीओओ शरत मिश्रा उनसे जुड़े लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
आयोजित शिविर के दौरान परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था। परिसर में ही केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई। ब्लडबैंक यूनिट ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
इस दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि रक्त ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता, लेकिन हमारे शरीर से दान कर दूसरों का जीवन जरूर बचा सकते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे जन्मदिन पर मैंने खुद ओर मुझसे जुड़े लोगों ने आगे आकर रक्तदान किया है। यह रक्त किसी की जान बचाने के काम आएगा, जिससे उन मरीजों और उनके परिजनों की दुआएं और अशीष रक्तदाताओं के साथ-साथ मुझे भी मिलेंगी। उनकी दुआएं सभी रक्तदाताओं और मुझे नई ऊर्जा और ताकत देती रहेगी। यहां बता दें कि भाजपा नेता राहुल गुप्ता भी शिविर में पहुंचे और श्री मिश्रा को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उन्होंने 49वी बार रक्तदान भी किया। इस अवसर पर अंशुल मोहन गर्ग, बी रंगनाथन, अनिल वर्मा, संजय वर्मा, डॉक्टर विनय सिंह, रामनाथ राठौर,रमेश सिंह, गुलजार सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930