नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी में होलिका दहन के साथ थिरके कदम, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसने लगा रंग, हर तरफ रही होली की धूम – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी में होलिका दहन के साथ थिरके कदम, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसने लगा रंग, हर तरफ रही होली की धूम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

बहेड़ी में होलिका दहन के साथ थिरके कदम, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसने लगा रंग, हर तरफ रही होली की धूम

बहेड़ी। होली के पावन पर्व पर कई जगहों पर उत्साह भरे माहौल के बीच रविवार रात में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिन में महिलाओं ने होलिका मैया की पूजा की। सोमवार सुबह होली के रंगों के साथ उल्लास दोगुना हो गया। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक होली की धूम मची रही। नगर भर में तमाम जगहों पर होलिका स्थल को सुंदर ढंग के सजाया गया। कहीं-कहीं बनी सुंदर रंगोली भी होलिका स्थल की शोभा बढ़ा रही थी। होलिका दहन को लेकर शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आ रहे थे। लोगों ने बलगुरिया और कंडे पर स्वास्तिक का निशान बनाकर होलिका को अर्पण किया। तो वहीं रंग के बाद होली मिलन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर-रात तक चलता रहा। रंग के दौरान कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। बुधवार को कोतवाली में पराम्परागत रूप से पुलिस ने होली मनाई,एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

खबर -2

भाजपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार बहेड़ी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कार्यकताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बहेड़ी । 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने मंगलवार को संसदीय क्षेत्र बहेड़ी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जितिन प्रसाद ने चुनावी रणनीति भी तैयार की। मंगलवार को नगर के एक बैंक हाल में आयोजित लोकसभा संचालित समिति की बैठक में शिरकत की जहां पार्टी से जुड़े तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में अब वक्त बहुत ही कम बचा है इस लिए पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता क्षेत्र के हर एक घर पर दस्तक देकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं । उन्होंने कहा कि बहेड़ी क्षेत्र का आशीर्वाद आज नगर के इस बैकटहाल में आयोजित संचालन समिति की बैठक में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज देश और हमारी संस्कृति का मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है और ये हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बना के भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। इस दौरान छत्रपाल गंगवार,पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, दमखोदा के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह, सुरेश गंगवार, भाजपा नेता राहुल गुप्ता,मोहन सिंह, पूर्व सभासद रोशन गेरा,जबर सिंह, महेश शर्मा,दीप चंद पाण्डेय सहित तमाम अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031