नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, रहा पुलिस का पहरा – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, रहा पुलिस का पहरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेनाअ

कीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, रहा पुलिस का पहरा

 बहेड़ी। रहमतों,बरकतों का पाक महीना रमजान के रुखसती का पैगाम देने वाले जमिया तुल विदा ( अलविदा) की नमाज अकीदत अता हुई। शुक्रवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीकत से अता की गई लोगों ने मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी्। नवाज के दौरान मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रमजान महीने के आखिरी जुमे को मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में रोजगारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मस्जिद के मौलाना ने रोजेदारों को नमाज अता काराई नमाज के बाद रोजगारों ने अल्लाह से दुआ मांगी।
सुबह से नगर मे पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई अभियान चलाकर मस्जिदो के पास चूना डाला गया। इधर अलविदा नमाज को पुलिस प्रशासन चुस्त रहा। नमाज के दौरान कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

 

खबर – 2

ट्रक को बचाने के फेर मे कंटेनर बिजली के पोल से टकराया,चालक घायल।

बहेड़ी। दोपहर बाद करीब तीन बजे नगर के बाईपास हाईवे पर बडा हादसा होते होते बच गया। एक कंटेनर बरेली की दिशा से किच्छा की ओर जा रहा था। शेरगढ चौराह के पास आगे चल रहे ट्रक को बचाने के फेर मे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक घायल होकर कंटेनर के केविन मे ही फंस गया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लोगों की मदद से कटर से कंटेनर का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से सीधे बरेली भिजवाया गया। इस दौरान हाईवे पर दोनो ओर लंबा जाम लग गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930