नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मोदी देश के गांव गरीब और किसान के विकास की गारंटी है – रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मोदी देश के गांव गरीब और किसान के विकास की गारंटी है – रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

मोदी देश के गांव गरीब और किसान के विकास की गारंटी है – रश्मि जायसवाल

बहेड़ी । नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल का प्रण लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए हर दिन एक वार्ड में डोर टू डोर सम्पर्क अभियान चला कर प्रत्याशी जितिन प्रसाद की जीत को सुनिश्चित करने का मकसद में आज सोमवार वह अपने समर्थकों के साथ नगर के मोहल्ला लोधीपुर में एक नुक्कड़ सभा की । सभा में पालिकाध्यक्ष के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में योजनाएं चलाकर देश की तस्वीर बदली है। आप सभी भाजपा प्रत्याशी को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए। उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने से भारत और शक्तिशाली हो सकेगा। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवस, गरीब महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर, निशुल्क गैस कनेक्शन व शौचालय का लाभ दिया है। महिलाओं को धुआं मुक्त किया। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया है। गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। पहले देश के अंदर आतंकवाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार जैसी ज्वलंत समस्याएं थीं। भाजपा सरकार ने इन समस्याओं को काफी हद तक दूर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब महिला को भय के माहौल में रहने की जरूरत नहीं है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। और कहा कि पीलीभीत बहेड़ी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद एक स्वच्छ छवि के युवा कर्मठ नेता है। पार्टी ने उन्हें चुनाव में उतारा है। यहां के सभी मतदाता इन्हें वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें। भारत को विकसित देश बनाने के लिए भाजपा के लक्ष्य 400 के पार को हर हाल में पूरा करना है। इसलिए आप सभी किसी के भी बहकावे में न आए। नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क के दौरान पूर्व सभासद श्री चिंतामणि राठौर,सभासद हरपाल सिंह,तरुण कालरा,ओम प्रकाश गंगवार, रोशन गेरा,अनिल सक्सेना,योगेंद्र सिंह,रोशन लाल शर्मा,हीरा सिंह,रमेश कुमार,लक्ष्मी देवी,शांती देवी, श्वेता राठौड़,उर्मिला देवी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सक्सेना, गौरव जायसवाल, सूर्य प्रकाश गंगवार, सोनी जायसवाल, सुशील कुमार कश्यप, नरेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930