नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है- रश्मि जायसवाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है- रश्मि जायसवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है- रश्मि जायसवाल

बहेड़ी। मंगलवार को पीलीभीत के एक इण्टर कालेज में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा को सफल बनाने को बहेड़ी नगरपालिका की चेयरमैन रश्मि जायसवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पीलीभीत पहुंची। जहां उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फूल और शाल ओढ़ाकर दोनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच साझा करते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि उन्हें इतने बड़े मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में पहले जय श्रीराम बोलते हुए सभी को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी समुदायों की आस्था की रक्षा करती है। देश में महिलाओं के विकास की गारंटी है नरेन्द्र मोदी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। चाहे राशनकार्ड हो, शौचालय हो, लखपति दीदी बनाने का हो, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के ख़तरे से बचाया हो ऐसे अनगिनत योजनाएं चलाकर उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है। हम सबको गौरव होना चाहिए कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक गार्जियन मिला है जो दिन रात सिर्फ देश के गरीब, किसान और महिलाओं के हित में सोचते हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने ऐसे अनगिनत अनसुलझे सवालों को सुलझाया है जिनका लम्बे समय से किसी भी पार्टी के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं था। रश्मि जायसवाल ने सभी से अपील की कि प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से जिताकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल को और मजबूत करें। फिर देखिएगा जैसे पिछले दस वर्षों में विकास हुआ था उससे अधिक और क्षेत्र में विकास होगा। चुनावी जनसभा में जाने वालों में भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, सांसद प्रतिनिधि नवल किशोर मौर्या,
नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, चौधरी सम्राट सिंह,ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र गोल्डी,विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार,राइस मिल अध्यक्ष नईम अहमद नेता,डिल्लीधर गंगवार,सुनील गंगवार,मास्टर अरुण कुमार,सूर्य प्रकाश गंगवार,सोनी जायसवाल,गौरव जायसवाल,सुशील कुमार कश्यप,भाजपा युवा मोर्चा की समस्त टीम आरिफ जाफरी, इमरान कुरेशी,मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद अलीम,तहसील अहमद आदि मुख्य रूप से शामिल थे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930