नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण हुआ मतदान,64 प्रतिशत हुई वोटिंग – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण हुआ मतदान,64 प्रतिशत हुई वोटिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना

विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण हुआ मतदान,64 प्रतिशत हुई वोटिंग

बहेड़ी। 26 लोकसभा पीलीभीत की विधानसभा बहेड़ी में मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुई । मतदान करने में लोगों ने सुबह के वक्त काफी तेजी दिखाई। लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होती गई मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्रों से कम होती गई। दोपहर के समय अधिकतर मतदान केंद्र सूने पड़े रहे।
सुबह के समय नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदान केंद्रों पर काफी भीड़भाड़ देखी गई। लेकिन जुमे की नमाज के बाद करीब तीन बजे से मतदान केन्द्रों पर फिर से वोट डालने को लगी लाइन जो शाम तक रही इससे बहेड़ी विधानसभा के 403 बूथों पर करीब 64 प्रतिशत तक वोट शांतिपूर्ण पड़े। कहीं भी कोई घटना नहीं घटित हुई।

वोटिंग के दौरान मतदान केन्द्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। बूथों पर वोट डालने आने वाले वोटरों के आधार कार्ड वोटर पर्ची गेट पर देखने के बाद ही उन्हें अन्दर वोट डालने को जाने दिया जा रहा था।। वोटरों को मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल लें जाने पर पाबंदी थी। तो वहीं अधिकांश वोटरों के नाम इस बार वोटर लिस्ट में न होने से उनमें मायूसी रही। यहां के मास्टर संजय डोडीयाल व वरिष्ठ अधिवक्ता भजन लाल गंगवार ने बताया कि हम कई वषों से वोट डालते आ रहे हैं अबकी बार ऐसा क्यों हुआ इस की जांच कराएंगे।

जो पहली बार मतदाता बने उनमें वोट डालने की उत्साह देखने को मिल रहा था। लोग मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मत का प्रयोग करने के बाद उत्साह पूर्वक केन्द्र से बाहर आकर वोट डालने की निशानी एक दूसरे को दिखा रहे थे। यहां की नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने अपने मत का प्रयोग नगर पालिका के बूथ पर किया।

अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने को लेकर समर्थक वोटरों के पास जाकर मतदान करने की उनसे अपील कर रहे थे। व्यापार मण्डल अध्यक्ष अतुल गर्ग,पालिकाध्यक्ष पति व भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी, भाजपा नेता दीप चन्द्र पाण्डे एडवोकेट,मास्टर एम, प्रसाद गंगवार, मास्टर नरेश शर्मा, भाजपा नेता राहुल गुप्ता,सुनील रस्तोगी, सांसद प्रतिनिधि नवल किशोर मौर्या,चिन्ता मणि राठौर, राइस मिल अध्यक्ष नईम अहमद नेता, नसीम न्याजी, सभासद तरूण कालरा, रमेश सिंह ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वोटरों को मतदान केन्द्रों पर वोट डालने को प्रेरित कर बूथों का जायजा लिया।य

यहां की महिला चौकी में पुलिस कर्मियों के लिए खाना बनाने आये धौराडाडा निवासी एक कारीगर की खाना बनाने समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई साथी उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवा दिया।

वोटिंग के दौरान मतदान केन्द्रों पर पुलिस का रहा सख्त पहरा। बरेली कमीश्नर,डीएम,एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930