नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी/बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, रथ पर सवार दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी/बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, रथ पर सवार दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, रथ पर सवार दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

बहेड़ी /बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी की नाथ नगरी कह जाने बरेली शहर में रोड शो किया। वह खुली जीप में सवार होकर करीब 1.5 किलोमीटर चले। रोड शो में उमड़ी भीड़ का अभिवादन स्वीकार करने में उन्हें करीब एक घंटे से ऊपर लग गया। प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के क्षेत्र राजेन्द्र नगर स्थित स्वयंवर बारात घर से शुरू हुआ जो डीडीपुरम चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री के साथ खुले रथ पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार,आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार मौजूद रहे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री कुछ बोले नहीं, लेकिन इशारों- इशारों में ही जनता को भाजपा को वोट देने का संदेश दे गए। उनके हाथ में एक टॉर्च नुमा कमल का फूल था, वह लगातार चुनाव चिन्ह को हिलाते दिखाई दिए। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कमाल के मोमेंट को हिलाते हुए दिखाई दिए। कई बार ऐसा मौका आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान लोगों ने फूल बरसा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत भी किया। रोड शो के दौरान करीब सवा किलोमीटर की लंबाई में दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। जो इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर स्थल पूरा भगवा रग में रंगा हुआ था। रोड के दोनों ओर मोदी और योगी के पोस्टर व कटआउट लगे थे। उनका काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था दोनों ओर खड़े लोग जय श्रीराम – बोल बम-बम के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बनाएं हुए थे।
उनका काफिला डीडीपुरम चौराहे के पास पहुंचने पर रोड शो समाप्त हो गया। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिशूल एयरपोर्ट को रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में शामिल होने बहेड़ी से अक्षय मंगलम, जबर सिंह, शक्ति गुप्ता सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बरेली पहुंचे हुए थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930