नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से वी,डी,ओ, को सौंपा ज्ञापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से वी,डी,ओ, को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से वी,डी,ओ, को सौंपा ज्ञापन

बहेड़ी। सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार को सौंपा है। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियो से उनके तैनाती राजस्व ग्राम में ही सफाई कार्य लिया जाये। वी०आई०पी० डयूटी या अन्यत्र सफाई कार्य डयूटी होने की तारीख की पूर्व सध्या पर लिखित रूप से कर्मचारियो को सूचित किया जाये नाकि तैनाती ग्रामों में काम करते समय अन्यत्र भेजने हेतु निर्देषित किया जाये। संघ पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुका है कि 60 प्रतिशत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों पर सफाई उपकरण नहीं है एक साल से सफाई उपकरण किट उपलब्ध नही करायी गई है जिसे जल्द उपलब्ध कराई जाएं। ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। संघ का ज्ञापन लेने के बाद खण्ड विकास अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बाबू,जिला महामंत्री महेश चन्द्र बाल्मीकि, ब्लाक अध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लाक महामंत्री जयपाल, ब्लाक कोषाध्यक्ष हर्ष दीप गौतम, ब्लाक संगठन मंत्री छत्रपाल, ब्लाक संप्रेक्षक राजीव,हसन, अनीस के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

———————————————————-

खबर -2

टीका लगने से मासूम की मौत, परिजनों ने लापरवाही से टीका लगाने का एएनएम पर लगाया आरोप

अमृत समाचार-‌ बहेड़ी। एक सरकारी एएनएम के द्वारा बच्चे को टीका लगाने के बाद हुई मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सकरश निवासी तसलीम अहमद ने बताया है कि उसके बेटे हसनैन को एएनएम ने टीका लगाया था इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसकी सूचना एएनएम को देने पर उन्होंने कहा कुछ देर में ठीक हो जाएगा। बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे बहेड़ी सीएचसी लेकर आये वहां उसे डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एएनएम सीमा का कहना है कि बच्चे को कल टीका लगा था तब वह ठीक था। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया है वह सब स्वस्थ हैं।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930