नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – युवा जागरण मंच की ओर से मां भगवती का हुआ जागरण, पंडाल में पहुंचकर भक्तों ने लगाई हाजिरी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – युवा जागरण मंच की ओर से मां भगवती का हुआ जागरण, पंडाल में पहुंचकर भक्तों ने लगाई हाजिरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

युवा जागरण मंच की ओर से मां भगवती का हुआ जागरण, पंडाल में पहुंचकर भक्तों ने लगाई हाजिरी

बहेड़ी। नगर के मेला श्रीरामलीला परिसर में मंगलवार रात युवा जागरण मंच के तत्वावधान में 29 वा मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। शर्मा एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा मां की महिमा पर आधारित भेंटें सुनाई।
गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण का शुभारंभ यहां के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सर्राफा व्यापारी हर्ष गुप्ता ने हवन पूजन कराकर किया। इसके बाद सभी भक्तों की अरदास लगाई गई। अरदास के बाद माता रानी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। सर्वप्रथम माता रानी की आरती, मां सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के दौरान माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। गायक कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,शेर पर सवार होके आजा शेरोवलिए,बेटा बुलाए फौरन दौड़ी चली आये मां जैसे भजनों और श्रीराम सीता लक्ष्मण हनुमान, शंकर पार्वती, गणेश जी आदि की सुन्दर सुन्दर झांकियों की प्रस्तुति से जागरण के माहौल को भक्तिमय कर दिया। भक्त भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर झूमने और नृत्य करने लगे। सुबह चार बजे तारा रानी की कथा के साथ मां भगवती जागरण का समापन हुआ। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। जागरण में सोनी गुप्ता, सभासद दिनकर गुप्ता, अतुल गर्ग, अनमोल गर्ग, हरवंश गुप्ता, डाक्टर सुशील रस्तोगी, नितिन गुप्ता, मोहित शर्मा, भाजपा नेता राहुल गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930