नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी। ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत,घर में मचा कोहराम – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी। ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत,घर में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

बहेड़ी। ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत,घर में मचा कोहराम

बहेड़ी । ससुराल ईद मिलने जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एम्बुलेंस के जरिए स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मबई काजियान निवासी निजामुद्दीन का बेटा मोहम्मद नदीम 27 वर्ष सोमवार दोपहर बाद बाइक द्वारा गांव मुड़िया मुकर्रम पुर अपनी ससुराल ईद मिलने जा रहा था। उसकी बाइक बरेली बागेश्वर फोरलेन मार्ग स्थित गांव मण्डनपुर के पास एक ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम को बरेली भिजवा दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नदीम राजमिस्त्री का काम करता था और अभी सात महीने पहले ही उसका निकाह मुड़िया मुकर्रम पुर निवासी सरताज अहमद की बेटी नगमा बी के साथ हुआ था। और वह इस समय गर्भवती हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930