नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरनिया क्षेत्र में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

देवरनिया क्षेत्र में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवरनियां में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देवरनियां। बारिश में नाले चोक होने से ‌‌नगर पंचायत देवरनियां जलमग्न हो गई है। मुख्य मार्ग समेत घरों मे पानी घुसने से परेशान लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
नगर वासियों का कहना है कि नगर पंचायत में नाले और नालियों की सफाई की मांग बरसात शुरू होने से पहले से की जा रही थी, मगर नगर पंचायत चेयरमैन व अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका परिणाम यह रहा कि मानसून की पहले ही धमाकेदार बारिश में कस्बा देवरनियां, मुंडिया जागीर, सेमीखेडा में जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग देवरनियां- मुंडिया रोड पर जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया। यहां तक लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। सेमीखेडा निवासी जवेंद्र पाल गंगवार,क्षेत्रपाल गंगवार, अनिल गंगवार,सोहनलाल गंगवार, सुखलाल,नरेश गंगवार, चरण सिंह गंगवार,प्रेमपाल के मकानों में पानी घुस गया। इसके अलावा गुनाह रोड,गफूर वस्ती समेत कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पानी भर गया।
परेशान हाल लोगों ने‌ इसके लिए चेयरमैन को जिम्मेदार ठहराते हुए गुस्से का इजहार किया। नगर वासियों का कहना है कि अगर बरसात से पहले नालों की सफाई हो जाती तो आज यह दिक्कत न होती।
वहीं चेयरमैन मो. कलीम अंसारी ने कहा कि ज्यादा बरसात होने पर यह दिक्कत हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930