नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जताया उनका आभार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जताया उनका आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

 क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जताया उनका आभार

बहेड़ी। पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी के गांव लखीमपुर,गरीब पुरा, धिमरी,खगाईनागर, ग्वारी, छितौनिया, खुटिया व भोजपुर जोगीठेर आदि गांवों में जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री का लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी और आपकी न कोई जान और न ही पहचान फिर भी आप सबने हम को दिया इतना बड़ा सम्मान, उन्होंने कहा कि यह कर्ज क्षेत्र में विकास कराकर चुकाएंगे। उन्होंने बहेड़ी क्षेत्र के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू की जाने वाली योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ बहेड़ी क्षेत्र की जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हम हर वक्त जनता के बीच मौजूद रहने की कोशिश करेंगे। भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जनता की समस्याओं को भी सुना और उनको नोट कर उन्हें जल्द ही उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का उन्हें आश्वासन दिया। मंत्री के भ्रमण के दौरान भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, उघोग व्यापार मण्डल के तहसील अध्यक्ष सेठ अतुल गर्ग,जितेन्द्र सक्सेना, सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930