नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के गांव अंबरपुर की गौशाला का लिया जायजा, ग्रामीणों से जाना हाल – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के गांव अंबरपुर की गौशाला का लिया जायजा, ग्रामीणों से जाना हाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

संवाददाता -आर,के,सक्सेना
भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के गांव अंबरपुर की गौशाला का लिया जायजा, ग्रामीणों से जाना हाल,मदद को दिया आश्वासन

बहेड़ी। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में हो रही भारी बरसात के चलते क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कहीं कहीं कच्चे बांध व कच्ची पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। जिस कारण बरसात का पानी सड़क व निचले इलाकों में भर गया। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को समाजसेवी व भाजपा नेता भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने ब्लाक बहेड़ी की ग्राम पंचायत अंबरपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ के पानी से तृस्त गौशाला का जायजा लिया। यहां के गांव वालों ने उन्हें बताया कि जब बरसात का पानी गांव में घुसा तो ग्रामीणों की मदद से गौशाला में मौजूद गौवंशीय पशुओं में से करीब 40 पशुओं को पानी से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया पर कुछ पशु बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने बताया कि रोड लेवल से काफी नीचे नदी के किनारे बनाई गई यह गौशाला है ।ऐसी परिस्थितियों में लाभदायक सिद्ध नहीं हो पा रही है। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई यह सबसे बड़ी गौशाला है। उन्होंने कहा कि अगर यही गौशाला किसी अच्छी और ऊंची जगह पर बनाई गई होती तो स्थिति गंभीर नहीं होती। गांव वालों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से नदी के किनारे इतनी बड़ी गौशाला में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद परिणाम शून्य है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930