नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेडी- नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने आठ नए ई- रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेडी- नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने आठ नए ई- रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

सफाई व्यवस्था सुगम हो इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने नए आठ ई- रिक्शा हरी झंडी दिखाकर किये रवाना 

बहेड़ी। नगर पालिका क्षेत्र में ज्यादातर डलावघरों को खत्म किया गया है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार को आठ ई- रिक्शाओं को रवाना किया गया। नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल और अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया।
इस अवसर पर श्रीमती जायसवाल ने कहा कि नगर को साफ़ स्वच्छ बनाने हेतु नगर पलिका बहेड़ी द्रढ़ संकल्पित हैं इस कार्य में किसी भी स्तर से कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता से प्राप्त शिकायतों का अविलम्ब निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता हैं साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की कि कूड़ा सड़को और नालों में न फेंके और डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने हेतु आने वाले वाहन में ही कूड़ा डाले। उन्होंने कहा कि शहर की छोटी-छोटी गलियों में कूड़ा उठाने के दौरान काफी परेशानी आती थी। जिसके चलते नगर पालिका द्वारा करीब आठ नए ई- रिक्शा खरीदकर उन्हें आज रवाना किया गया है। ऐसे में ई-रिक्शा छोटी गलियों में कूड़ा उठान की समस्या को दूर करने के साथ ही प्रदूषण की समस्या को भी कम करेंगे।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से सफाई निरीक्षक अहमद हसन,जेई निर्माण जितेन्द्र गंगवार,जेई जल नितिन कुमार, पालिकाध्यक्ष पति व भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी,जितेन्द्र सक्सेना, सूर्य प्रकाश गंगवार, मास्टर नरेश शर्मा,तथा अन्य पालिकाकर्मी उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930