नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत क्षेत्र में लगाएं गए पौधे – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत क्षेत्र में लगाएं गए पौधे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

एक पेड़ मां के नाम में रोपे गए पौधे

बहेड़ी । वन महोत्सव महा अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर एक पेड मां के नाम के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को पौधे रोपे गए। इस दौरान स्वच्छता व पेड़ लगाने की लोगों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। वहीं एसडीएम ने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। पौधा रोपण अभियान में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, अजय जायसवाल बाबी,सांसद प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख  अमरिंदर सिंह गोल्डी, सुरेश गंगवार, जितेन्द्र सक्सेना,खजान सिंह,सूर्य प्रकाश गंगवार सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930