नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – ब्राह्मण परिवार सभा के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – ब्राह्मण परिवार सभा के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

ब्राह्माण परिवार सभा के पदाधिकारी मिले पालिकाध्यक्ष पति से

बहेड़ी। मंगलवार को ब्राह्मण परिवार सभा संगठन के एक साल पूरे होने पर संगठन के लोगों ने नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित होकर पंडित नरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया। जिसके बाद संगठन के विजय दत्त गौतम, प्रमोद सारस्वत,कैलाश पांडे, सी,एल उपाध्याय,हर स्वरुप शर्मा,ज्ञान प्रकाश शर्मा,करण शर्मा सहित सभी पदाधिकारी नगरपालिका परिसर पहुंचे जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष पति व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कस्बे के मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बारिश के समय में हर साल जलभराव होने से एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। नाले नालियों का गंदा पानी मंदिर परिसर में घुस जाता है जिससे पूजा पाठ करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। और कहा कि नगर के किसी मार्ग या चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए और नगर में उन्हीं के नाम से एक प्रवेश द्वार बनाया जाए जैसे अहम मुद्दे थे। ब्राह्मण परिवार सभा के ज्ञापन सौंपते समय अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि आज हम धन्य हो गये है इतने ब्राह्मणो को एक साथ देखकर,उन्होंने ब्राह्मण परिवार सभा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पंजाबी कॉलोनी के शिव मंदिर में जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा और शेरगढ़ चौराहे की पहचान भी भगवान परशुराम के नाम से होगी। भविष्य में वहां भगवान परशुराम के नाम से एक प्रवेश द्वार भी बनवाया जाएगा। इस दौरान नरेश शर्मा, धर्मपाल मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा,आकाश शर्मा,राम अवतार शर्मा, नत्थू लाल मिश्रा, जितेन्द्र सक्सेना, सूर्य प्रकाश गंगवार, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930