नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – नन्द के घर बच्चे के नामकरण संस्कार में आई महिला व उसकी बेटी की 11 हजार लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – नन्द के घर बच्चे के नामकरण संस्कार में आई महिला व उसकी बेटी की 11 हजार लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता – आर,के,सक्सेना 

11हजार बिजली लाइन की चपेट में आने से मां बेटी की दर्दनाक मौत

बहेड़ी । थाना क्षेत्र के गांव शकरस में एक बड़ा हादसा सामने आया है। छत से गुजर रही 11 हजार की लाइन का तार अचानक से टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आईं मां बेटी
की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को बरेली भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव शकरस निवासी अर्जुन कश्यप के बेटे आकाश कश्यप की पत्नी सुमन के बीते दिनों बच्चा पैदा हुआ था। जिसका नामकरण संस्कार का प्रोग्राम शुक्रवार को होना था। नामकरण प्रोग्राम की वजह से घर में बाहर से आये हुए काफी मेहमान भी मौजूद थे। थाना शीशगढ़ की चौकी मानपुर अंतर्गत गांव चिपकिया निवासी आकाश का साला रामपाल कश्यप अपनी पत्नी आरती कश्यप (27) व दो बेटी तनु 8 वर्ष तथा प्राची 4 वर्ष के साथ शुक्रवार सुबह 9 बजे बहन के घर शकरस प्रोग्राम में शामिल होने आया था। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। बताते है कि रामपाल की बेटी तनु खेल खेल में घर की छत पर चली गई पीछे से उसकी मां उसे लेने को जैसे ही छत पर पहुंची कि तभी घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की 11 हजार की लाइन का तार टूटकर मासूम पर गिर गया बेटी को बिजली के तार में चिपका देख रामपाल की पत्नी ने उसे छुड़ाने की जैसे ही कोशिश की तो वह भी उसकी चपेट में आ गई। छतपर किसी चीज की गिरने की आवाज आने पर घर में मौजूद लोग जब ऊपर छत पर गए तो देखा कि करंट से दोनों बुरी तरह झुलस पड़े थे। हादसे की सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली की लाइन बंद करवाई गई। लोगों ने पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर मृतका के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की तो लोग भड़क गए और बिजली विभाग के जेई तथा एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शवों को उठने नहीं दिया गया। दो घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मृतका के परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को उठाकर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पंचनामे की कार्यवाही के बाद उन्हें पोस्टमार्टम को बरेली भेजा गया। जानकारी होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जायसवाल बाबी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पीड़ितों के लिए मुआवजे को लेकर अधिकारियों से बात की।

एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव की मौजूदगी में बिजली विभाग के अधिकारियों और मृतका के परिजनों के बीच हुई बातचीत में तय हुआ कि दोनों मृतकों को पांच पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा और घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार बिजली की लाइन को हटाया जाएगा तथा हल्का बिजली लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930