नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी-पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद संतोष गंगवार का किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी-पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद संतोष गंगवार का किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना
पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद संतोष गंगवार का किया स्वागत

बहेड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार को उनकी बरसों की तपस्या का फल मिला। उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि संतोष गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके हैं। अब उनका नया ठिकाना झारखंड का राजभवन होगा। शनिवार को राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यपाल नियुक्त कर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
रविवार को दोपहर उत्तराखंड किच्छा से बरेली जाते वक्त बहेड़ी क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गाव मुड़िया मुकर्रमपुर के नजदीक बने टोल प्लाजा के पास उनको फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बहेड़ी नगरपालिका अध्यक्ष व उनके पति व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जायसवाल बाबी, पूर्व सभासद जितेन्द्र सक्सेना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाब राशिद खां, सभासद रोशन गेरा ने कमल का फूल और माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संतोष गंगवार ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है उसको मै बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल से वार्ता करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा जिसके बाद उनका काफिला बरेली की ओर रवाना हो गया। स्वागत करने वालों में दमखोदा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख व एमजीएम इण्टर कालेज के मैनेजर चौधरी गजेन्द्र सिंह,मोहन सिंह,हेमंत गुज़र, सुरेश गंगवार,राहुल गुप्ता,सुनील रस्तोगी,जबर सिंह,अरूण गंगवार,बिट्टू पिपलानी,दीप चंद पाण्डेय एडवोकेट,शांति पाल गंगवार, नरेश शर्मा मकसूदनपुर ,कालीचरण,सहित तमाम अन्य लोग मौजूद थे। राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों की बधाई स्वीकार की और उनका आभार जताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930