नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- कस्बा चौकी प्रभारी बनाए गए शनि चौधरी,पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने दी बधाई – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- कस्बा चौकी प्रभारी बनाए गए शनि चौधरी,पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने दी बधाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

नवागत कस्बा चौकी प्रभारी शनि चौधरी ने कार्यभार किया ग्रहण,

बहेड़ी । कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कुमार के गैर जनपद में ट्रांसफर होने के बाद खाली पड़े पद पर बरेली एसएसपी श्री आर्य ने कोतवाली क्षेत्र की चौकी टांडा छंगा पर तैनात दरोगा शनि चौधरी को बहेड़ी नगर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया है। नवागत कस्बा चौकी प्रभारी शनि चौधरी ने बहेड़ी कोतवाली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय नगर पालिका की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने उन्हें बधाई दी तथा नगरपालिका सभासद सलीम चंदा,ताहिर पप्पू, मोहम्मद ज़ाकिर,नसीम अहमद,हसन जाफरी,वाजिद हुसैन,दिनकर गुप्ता,इरफान अंसारी,वाहिद खां ने कस्बा चौकी पहुंचकर एक गुलदस्ता उन्हें भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की और नियुक्त होने की बधाई दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान नवागत चौकी प्रभारी ने कहा कि न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े,त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी। महिलाओं की सुरक्षा,अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा।
उन्होंने ने बताया कि अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण चौकी क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो निःसंदेह हमसे संपर्क करें, किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी। टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियादी वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है, इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930